जबलपुरमध्य प्रदेश

रीवा में सड़क हादसा : दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

मप्र के रीवा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मनगवां थाना अंतर्गत चंदेह गांव के पास अज्ञात वाहन ने गुरुवार देर रात दो बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: Eow Raid : सिंगरौली में पटवारी के घर EOW का छापा, नकदी समेत मिले जमीन के दस्तावेज

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा

मनगवां थाना के मुताबिक, गुरुवार देर रात गुढ़ थाना क्षेत्र के सोंठा गांव निवासी पंकज पटेल और पीयूष पटेल वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मनगवां कस्बे से आगे रीवा-हनुमना मार्ग में चंदेह गांव के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची तो रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों बाइक सवार उझलकर बीच सड़क पर गिर गए। जिससे पंकज की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों को सौंपा शव, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद नेशनल हाईवे 135 पर हादसाग्रस्त बाइक सवार दोनों युवक करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग में पड़े रहे। वहां राहगीर सहित अन्य वाहन चालक पहुंचे। जिन्होंने मनगवां पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मनगवां पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद घायल को युवक को 108 एंबुलेंस से संजय गांधी अस्पताल भेजवाया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजवाया। वहीं शुक्रवार की सुबह मृतक का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button