Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट' का मुख्य आरोपी SFJ का सदस्य जर्मनी में गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई में भी थी धमाकों की साजिश

पंजाब में लुधियाना की कोर्ट में हुए बम धमाके के मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी 'सिख फॉर जस्टिस' SFJ से जुड़ा हुआ है। भारत सरकार के अनुरोध पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1475676231345442823[/embed]

दिल्ली व मुंबई में भी ब्लास्ट की थी तैयारी?

जसविंदर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली व मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। जानकारी के मुताबिक पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला जसविंदर SFJ के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी सहयोगियों में से एक है। वह अलगाववादी गतिविधियों में भी शामिल रहा है। [caption id="attachment_14244" align="aligncenter" width="770"] लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट[/caption]

पंजाब में बड़े आतंकवादी हमले की योजना!

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने जर्मनी की सरकार से उन खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था, जिनके संबंध सीधे पाकिस्तान से थे और सीमा पार से वह पंजाब में हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल थे। जिसके बाद जर्मन पुलिस ने मुल्तानी को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें- लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, 2 की मौत; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक मुल्तानी सीमा पार से विस्फोटक, हथगोले, पिस्तौल व अन्य हथियारों की तस्करी को पाकिस्तान की मदद से अंजाम दे रहा था। जिसके चलते वह कई दिनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। अधिकारियों का कहना है कि मुल्तानी इन हथियारों के जरिए पंजाब में बड़े आतंकवादी हमले की योजना बना रहा था।

लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट

23 दिसंबर को लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में एक की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। जब हमलावर बम को सक्रिय कर रहा था, तभी उसमें धमाका हो गया। इसमें मारे गए व्यक्ति की पहचान पूर्व हेड कॉन्स्टेबल गगनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गगनदीप कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को उड़ाना चाहता था। वह पंजाब पुलिस का बर्खास्त हवलदार और ड्रग्स स्मग्लिंग केस में आरोपी भी था। ये भी पढ़ें- लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में मारा गया शख्स ही निकला हमलावर, पूर्व पुलिसकर्मी के रूप में हुई पहचान; ड्रग माफिया से लिंक पर 2019 में हुआ था बर्खास्त

किसान नेता की हत्या की साजिश

सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश भी जसविंदर सिंह मुल्तानी ने ही रची थी। इस काम के लिए उसने जीवन सिंह नाम के शख्स को हथियार उपलब्ध कराए थे। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने पहले ही उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts