अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

वियतनाम में शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ से 82 की मौत, 64 लापता

हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंगलवार दोपहर तक करीब 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अन्य लापता हैं। वियतनाम के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि काओ बांग के पहाड़ी प्रांत में सबसे ज्यादा 19 मौतें हुई हैं और 36 लोग लापता हैं। मरने वालों में लाओ कै प्रांत के 19, येन बाई प्रांत के 22, क्वांग निन्ह प्रांत के नौ लोग शामिल हैं। अन्य मरने वालों में से राजधानी हनोई, हाई फोंग शहर, होआ बिन्ह, हाई डुओंग, लैंग सोन, तुयेन क्वांग, हा गियांग और लाई चौ प्रांतों से हैं। मंत्रालय के डाइक प्रबंधन और आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण विभाग के अनुसार, शक्तिशाली हवाओं के साथ आए तूफ़ान ‘यागी’ के कारण 48,337 घरों को नुकसान पहुंचा है, इनमें से अधिकतर क्वांग निन्ह के तटीय प्रांत और हाई फोंग शहर में स्थित घरों को नुकसान हुआ है। नेशनल सेंटर फ़ॉर हाइड्रो-मेटोरोलॉजिकल फोरकास्टिंग ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को भारी वर्षा और बाढ़ के कारण कई नदियों का जल स्तर बढ़ने की आशंका है।

आज की अन्य खबरें…

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमले में 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

देर अल-बला। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह मानव आबादी वाले एक क्षेत्र में तम्बुओं वाले एक शिविर पर इजरायली हमले में 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करता है। हमास संचालित सरकार के तहत काम करने वाले सिविल डिफेंस ने पहले कहा था कि मंगलवार सुबह हुए हमले में 40 लोग मारे गए हैं। हालांकि, इजरायली सेना ने कहा कि उसने आतंकवादियों के एक समूह को लक्षित कर हमला किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को हुए इस हमले में, मारे गए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक सुरक्षा ने आंकड़ों में विसंगति पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

रूस के मॉस्को क्षेत्र में ड्रोन हमला, 9 वर्षीय बच्चे की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

मॉस्को। रूस के मॉस्को क्षेत्र में सोमवार रात हुए ड्रोन हमले से रामेंस्कॉय में अपार्टमेंट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक बच्चे की मौत हो गई। मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रात के समय ड्रोन हमले के दौरान रामेंस्कॉय में अपार्टमेंट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्भाग्यवश, एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गवर्नर के अनुसार, रामेंस्कॉय के स्पोर्टिवनी प्रोयेज़्ड में एक आवासीय इमारत की 11वीं और 12वीं मंजिल में आग लग गई, जो अब तक बुझाई नहीं जा सकी है। सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गईं। जिले के प्रमुख भी वहां मौजूद हैं और वहां एक मुख्यालय स्थापित किया गया है। क्षेत्र के प्रमुख ने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझा रहे हैं। इमारत के पास एक एम्बुलेंस और गहन देखभाल इकाइयां तैनात हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button