PlayBreaking News

सिवनी मालवा :संयुक्त किसान मोर्चा की विधायक से चर्चा रहीं बेनतीजा, नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

सेंकड़ों किसानों ने हरदा नर्मदापुरम मार्ग पर किया चक्काजाम
Follow on Google News
विधायक प्रेमशंकर वर्मा के घर के सामने किसानों का प्रदर्शन

सिवनी मालवा। तहसील में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सैकड़ों किसान क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा के गृह ग्राम बघवाड़ा पहुंचे। किसानों ने विधायक से मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकलने पर किसान नाराज हो गए।

सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री ने खोला मोर्चा

चर्चा विफल होने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने विधायक निवास के सामने स्थित सतवासा मोड़ पर नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लगभग 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। बाद में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किसानों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया और यातायात सुचारु हो गया।

उपाध्यक्ष बोले- कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने कहा कि विधायक से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उनका कहना था कि विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे सरकार को पहले ही पत्र लिख चुके हैं। ऐसे में किसानों के सामने यह सवाल है कि अब वे अपनी समस्या लेकर किसके पास जाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी किसानों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, लेकिन किसानों को धरातल पर इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसी वजह से किसानों को चक्काजाम जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने घोषणा की कि 27 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास एवं मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Breaking News

विधायक ने चक्काजाम की बात से नकारा

वहीं, विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने चक्काजाम की बात से इनकार करते हुए कहा कि किसान ज्ञापन देने आए थे और उन्होंने उनका ज्ञापन स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की प्रमुख मांग मूंग की खरीदी से जुड़ी है। इस विषय पर जिले के चारों विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की मांगों पर चर्चा करेंगे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। चक्काजाम के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Sandeep Thakur
By Sandeep Thakur
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts