जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

सिवनी में बड़ा हादसा : कार से टकराने के बाद पुलिस जवानों को ले जा रही बस पलटी, 3 लोगों की मौत; CM की सुरक्षा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बड़ा हादसा हो गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में तैनाती के लिए जा रही पुलिसकर्मियों की बस कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा केवलारी थाना क्षेत्र स्थित लोपा गांव के पास हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर कार से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान रात 1 बजे मंडला की ओर से 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस सिवनी आ रही थी। तभी बस धानागढ़ के पास कार से टक्करा गई। कार से टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडला निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए।

हादसे में 3 की मौत

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी केवलारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी लाया गया। जहां कार सवार घायल निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Seoni Bus Accident Three Policemen Died

सड़क में गड्ढे के कारण हुआ हादसा!

पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, घटना स्थल के पास सड़क में गड्ढे हैं, जिससे वाहन असंतुलित हो गए और टकरा गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, घायलों का इलाज किया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल लोग नागपुर रेफर

केवलारी थाना प्रभारी चेनसिंह उइके के मुताबिक, हादसे में गंभीर घायल अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी और मदन भांडे को नागपुर रेफर किया गया है। वहीं 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। बस में सवार पुलिसकर्मी पांढुर्ना जा रहे थे। कार में एक ही परिवार के लोग नागपुर से इलाज कराकर लौट रहे थे।

पुलिस ने आगे बताया कि बस मंडला जिले में मुख्यमंत्री के ड्यूटी के लिए जवानों को लेकर जा रही थी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं उच्च अधिकारी भी अस्पताल में घायलों का हाल चाल जानने के लिए पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें – BJP का स्थापना दिवस : मध्य प्रदेश में इतिहास रचने की तैयारी, दावा- आज भाजपा ज्वॉइन करेंगे एक लाख लोग; कांग्रेस ने कसा तंज

संबंधित खबरें...

Back to top button