Share Market Today:निफ्टी 165 अंक गिरकर 23382 पर बंद, सेंसेक्स 508 अंक टूटा; FMCG सेक्टर में बिकवाली

आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली हावी रही जहां निफ्टी 165 अंक गिरकर 23382 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 508 अंक टूट गया। खासकर FMCG सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली।
निफ्टी 165 अंक गिरकर 23382 पर बंद, सेंसेक्स 508 अंक टूटा; FMCG सेक्टर में बिकवाली
AI Generated Image

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। सोमवार को सेंसेक्स 508 अंक टूटकर 74,267 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 165 अंक की गिरावट के साथ 23,382 पर बंद हुआ। दिनभर कारोबार के दौरान निवेशकों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान बाजार में बड़ी कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 1,164 अंक तक लुढ़का जबकि निफ्टी में भी एक समय 376 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अंतिम घंटे में कुछ रिकवरी हुई लेकिन प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ही बंद हुए।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1780320005976

ये भी पढ़ें: इंदौर-दिल्ली हवाई यात्रियों को बड़ा झटका: एअर इंडिया ने जून से चार उड़ानें की बंद, राइजिंग फ्यूल कॉस्ट का असर

/img/116/1780320044830

सरकारी बैंक और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

आज के कारोबार में सरकारी बैंकों और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में मुनाफावसूली की जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना रहा। कई दिग्गज FMCG कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें: MP EV Ranking : EV नीति बनाने वाला मप्र पहला राज्य होने के बाद भी देश में रैंकिंग में 23वें नंबर पर

एशियाई बाजारों से मिला मिला-जुला संकेत

जहां भारतीय बाजार दबाव में रहे वहीं एशिया के कुछ प्रमुख बाजारों में मजबूती देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का बाजार करीब 3.7 फीसदी की तेज बढ़त के साथ बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स भी लगभग 1 फीसदी मजबूत रहा, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में करीब 0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts