भोपालमध्य प्रदेश

MP के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर; CM शिवराज ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि वे सीधी के पूर्व सांसद और सिंगरौली जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने कल देर रात अंतिम सांस ली। आज उनका पार्थिव शरीर उनके गृह गांव सिंगरौली जिले के बरका गांव लाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

CM शिवराज ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जताया दुख। कहा- सीधी के पूर्व सांसद तिलकराज सिंह को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

गृह मंत्री ने किया शोक व्यक्त

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जताया दुख। कहा- सीधी के पूर्व सांसद श्री तिलकराज सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति।

सीधी सांसद ने जताया दुख

सीधी सांसद रीती पाठक ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। कहा- सीधी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद व कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष श्री तिलकराज सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button