सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील और देश के पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील और देश के पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन हो गया है। उन्होंने 95 साल की उम्र में दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह इंदिरा सरकार के समय देश के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) रहे। संवैधानिक मामलों का जानकार होने के साथ ही वह नागरिकों की स्वतंत्रता के बहुत बड़े पैरोकार थे। उन्होंने नवंबर 1950 में बॉम्बे हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत की थी। फली एस नरीमन 70 साल से भी ज्यादा समय तक न्याय की सेवा करते रहे।
ये भी पढ़ें- Farmers Protest : पूरी तैयारी के साथ सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से 5 किमी पहले पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प; सरकार ने की यह अपील
मई 1972 में बने थे भारत के ASG
नरीमन ने नवंबर 1950 में बॉम्बे हाई कोर्ट से वकील के तौर पर अपने करीयर की शुरुआत की थी। उन्होंने 70 साल से ज्यादा समय तक कानूनविद के तौर पर काम किया। साल 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सरकार के दौरान वो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रहे। वे मई 1972 में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए थे। उन्हें जनवरी 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उनके बेटे रोहिंटन नरीमन भी सुप्रीम कोर्ट के वकील रह चुके हैं। वरिष्ठ वकील के साथ वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता कोर्ट के उपाध्यक्ष भी रहे। 1995 से 1997 तक वे जेनेवा के कानूनविदों के अंतर्राष्ट्रीय आयोग की एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1760153600918167994[/embed] सुप्रीम कोर्ट के वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने नरीमन के निधन पर शोक जताया। उन्होंने नरीमन को याद करते हुए लिखा, 'नरीमन ने कहा था कि इंसानों की गलती पर 'हॉर्स ट्रेडिंग' सेंटेंस का इस्तेमाल घोड़ों का अपमान है। घोड़ा बहुत वफादार जानवर है। वह इतिहास के गूढ़ रहस्य खोज निकालते थे और बोलते समय अपनी बुद्धि से उन्हें बेहतरीन ढंग से पेश करते थे।'
ये भी पढ़ें- Farmers Protest : पूरी तैयारी के साथ सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से 5 किमी पहले पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प; सरकार ने की यह अपील



















