ताजा खबरराष्ट्रीय

Ameen Sayani : मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके बेटे के अनुसार, अमीन सयानी को मंगलवार शाम करीब छह बजे दक्षिण मुंबई स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के एक घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई बीमारियों से जूझ रहे थे अमीन

अपनी आवाज के जादू से सदियों तक लोगों को दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमीन सयानी कुछ समय से हाई ब्लड प्रेशर और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने पिछले 12 सालों से पीठ दर्द की भी शिकायत की थी, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने के लिए वॉकर का उपयोग करना पड़ता था।

ameen sayani radio presenter dies

हार्ट अटैक के कारण हुई मौत

दिवंगत अमीन सयानी के बेटे ने अपने पिता की मौत की पुष्टि की। बेटे ने बताया कि अमीन‌ सयानी को मंगलवार को घर पर शाम 6.00 बजे सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर इलाज के एक घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बताई है।

रेडियो सेंसेशन थे अमीन सयानी

अमीन सयानी एक प्रसिद्ध भारतीय टॉक शो के होस्ट थे। जिन्होंने कई दशकों तक लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाया। उनका शो “बिनाका गीतमाला”, जो लगभग 42 सालों तक रेडियो सीलोन और बाद में ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हुआ। लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने का बेसब्री से इंतजार करते थे।

ameen death

अमीन के नाम हैं कई रिकार्ड

अमीन सयानी के पास 54,000 से अधिक रेडियो शोज के निर्माण से लेकर वॉयस-ओवर तक के कई का रिकार्ड अपने नाम किए है। उन्होंने लगभग 19,000 जिंगल्स के लिए अपनी वॉयस दी है। जिससे उन्हें प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में जगह मिली।

फिल्मों में दी थी आवाज

सयानी का योगदान केलव रेडियो तक सीमित नहीं था, उन्होंने फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। उन्होंने “एस कुमार्स का फिल्मी मुकादम” जैसे लोकप्रिय शो को होस्ट भी किया था। उन्होंने ‘भूत बांग्ला’, ‘तीन देवियां’ और ‘कत्ल’ जैसी फिल्मों में उद्घोषक के रूप में भी काम किया है। अमीन सयानी का अंतिम संस्कार कल दक्षिण मुंबई में होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील और देश के पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

संबंधित खबरें...

Back to top button