PlayBreaking News

सतना में पुराने पुल से नदी में गिरी एंबुलेंस...ड्राइवर समेत दो घायल; फिर उठे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण चालक एंबुलेंस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।
Follow on Google News
ड्राइवर समेत दो घायल; फिर उठे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
अनियंत्रित होकर नदी में गिरी एंबुलेंस

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरुआ नदी के पुराने पुल से एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उचेहरा थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकाला गया। हादसे में एंबुलेंस चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचेहरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डिलीवरी केस लेने जा रही थी एंबुलेंस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस चालक शुभम परोहा, निवासी बंदरहा (उचेहरा), भटगवां गांव में एक डिलीवरी केस लेने जा रहे थे। इसी दौरान बरुआ नदी के पुराने पुल पर पहुंचते ही एंबुलेंस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे पुल से नीचे जा गिरी।शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण चालक एंबुलेंस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी।

Featured News

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के बयान दर्ज किए जाएंगे और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरुआ पुल पर लगातार हो रहे हादसे

  • बरुआ नदी का यह पुराना पुल पहले भी कई गंभीर हादसों का गवाह बन चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इस पुल पर हुई लगातार तीसरी बड़ी दुर्घटना है।
  • इससे पहले उचेहरा अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शशांक सेठिया की कार भी इसी पुल से नदी में गिर गई थी। उस हादसे में उनकी डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद एक बाइक सवार युवक भी इसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हुआ था।

यह भी पढ़ें: सीहोर : पुरी की तर्ज पर निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींचा रथ

सुरक्षा इंतजामों की मांग फिर तेज

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद पुल पर अब तक सुरक्षा रेलिंग या मजबूत बाउंड्री वॉल नहीं बनाई गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सड़क का संचालन करने वाली एमपीआरडीसी (MPRDC) टोल टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए जा रहे। ताजा हादसे के बाद एक बार फिर लोगों ने पुल पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी संकेत और अन्य सुरक्षा सुविधाएं जल्द से जल्द लगाने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts