अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में फिर दिखा गन कल्चर का कहर, नॉर्थ कैरोलिना में हुई गोलीबारी; पुलिसकर्मी समेत पांच की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार नॉर्थ कैरोलीना शहर में फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। हमले में एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

कौन है हमलावर?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के Raleigh की है। नॉर्थ कैरोलिना की मेयर एन बाल्डविन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, शाम पांच बजे Neuse River Greenway के पास कई राउंड फायरिंग की गई। हमलावर श्वेत नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 13 से 16 साल के बीच है, उसके पास लंबी बंदूक थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर सेना की वर्दी में था, उसके पास बैकपैक भी था और उसने काले रंग के बूट पहने हुए थे।

लोगों से घरों में रहने की अपील

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि घायलों में कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल में भर्ती किया गया है। रैले पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से घर पर रहने का अनुरोध किया गया है। पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको के सिटी हॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मेयर समेत 18 लोगों की मौत

7 दिन पहले एक घर में हुई थी गोलीबारी

इससे पहले 9 अक्टूबर को उत्तरी-दक्षिण कैरोलिना में एक घर में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में भी 5 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button