
भोपाल। झारखंड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज नाराज है। जैन समाज सड़कों पर उतर आया है और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी में दोपहर में सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली भी निकाली गई है।
जैन समाज की रैली के चलते शहर की सड़कों पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। शहर के वीआईपी (VIP) रोड पर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक जाम में स्कूल बसें भी फंस गई, जिसमें बच्चे परेशान होते नजर आए। पुराने शहर में कमला पार्क से लेकर इकबाल मैदान तक लंबा जाम लगा है।
विधानसभा में लगी पुलिस
इधर, राजधानी की पूरी पुलिस विधानसभा में लगी हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो रही है। इसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
भोपाल में भी दुकानें बंद
जैन समाज के विरोध प्रदर्शन के चलते राजधानी भोपाल में स्थानीय व्यापारियों ने सुबह से ही अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखें। अधिकांश मार्केट बंद है। न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर, कोलार समेत पुराने शहर के ज्यादातर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। करोंद अनाज मंडी पूरे दिन बंद रहेगी।
#भोपाल : #जैन_समाज की रैली के कारण राजधानी के #वीआईपी_रोड पर लगा जाम। वाहनों की कतार में फंसी स्कूल बसें, परेशान हो रहे बच्चे।#Jainism #SchholBus #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/wotyyI5Fli
— Peoples Samachar (@psamachar1) December 21, 2022
ये भी पढ़ें: MP News : जैन समाज का भारत बंद, सड़कों पर उतरे लोग; प्रदेशभर में बाजार बंद
क्या है पूरा मामला ?
झारखंड राज्य के गिरिडीह में स्थित तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। सम्मेद शिखरजी को पारसनाथ पर्वत भी कहा जाता है। पारसनाथ पर्वत गिरिडीह जिले में छोटा नागपुर पठार पर स्थित एक पहाड़ी है। सम्मेद शिखरजी में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों (सर्वोच्च जैन गुरुओं) ने मोक्ष की प्राप्ति की। साथ ही असंख्य महामुनिराजों ने इसी पवित्र भूमि से तपस्या कर निर्वाण प्राप्त किया है। यहीं 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने भी निर्वाण प्राप्त किया था। झारखंड सरकार ने इसे पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। सरकार के इस फैसले का देशभर में जैन समाज विरोध कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Indore New : सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने पर भड़का जैन समाज, विरोध में निकाला जुलूस