बॉलीवुडमनोरंजन

शाहरुख से लेकर कटरीना कैफ तक: इन बॉलीवुड स्टार्स के लिए आफत बन चुके हैं समीर वानखेड़े

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूदा समय में अगर किसी एक नाम का खौफ है तो वो है समीर वानखेड़े। अपने सख्त रवैये के लिए मशहूर समीर वानखेड़े ने आर्यन खान ड्रग केस मामले में किसी के सामने भी न झुकने का फैसला किया है। आर्यन एकलौते ऐसे बॉलीवुड सिलेब नहीं है जिसपर समीर वानखेड़े ने एक्शन लिया हो। इससे पहले भी समीर की रडार में कई बॉलीवुड सिलेब्स आ चुके हैं। अलग-अलग भूमिकाओं में उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स को पकड़ा है। कभी सर्विस टैक्स ऑफिसर के तौर पर कभी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में काम करते हुए कभी कस्टम डिपार्टमेंट का हिस्सा होकर। समीर ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘मैं बॉलीवुड के खिलाफ नहीं हूं मगर उसके खिलाफ हूं जो कानून तोड़ेगा’। चलिए आज जानते हैं कौन है बॉलीवुड के वो सितारे जिनसे समीर वानखेड़े ले चुके हैं पंगा।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

जुलाई 2011 में शाहरुख खान और उनके पूरे परिवार को कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। शाहरुख हॉलैंड और लंदन से छुट्टियां बनाकर मुंबई वापस लौटे थे। ऐसे में ज्यादा लगेज साथ में कैरी करने के चलते उनपर 1.5 लाख रुपये का फाइन लगा था। उस समय कस्टम डिपार्टमेंट की टीम को समीर वानखेड़े ही लीड कर रहे थे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

साल 2011 में मुंबई एयरपोर्ट पर समीर वानखेड़े ने अनुष्का शर्मा के सामान की भी जांच की थी। समीर उस समय भी कस्टम डिपार्टमेंट का हिस्सा थे। अनुष्का के पास हीरे के एक ब्रासलेट के साथ साथ एक नेकलेस, ईयररिंग और दो महंगी घड़ियां मिली थीं। इन घड़ियों की कीमत 35 लाख रुपए थी। अनुष्का को पूछताछ के दौरान 11 घंटे रुकना पड़ा था इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने को कहा गया था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

साल 2013 में रणबीर कपूर को भी एयरपोर्ट पर कीरब 40 मिनट तक रोका गया था। रणबीर ब्रिटिश एयरवेज फ्लाइट से लंदन से मुंबई वापस आए थे। वानखेड़े की टीम ने सामान की जांच की तो रणबीर के पास से अघोषित महंगे परफ्यूम, कपड़े और जूते मिले थे। जिसके बाद उनपर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

साल 2012 में जब कटरीना मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तब वो बिना कोई लगेज क्लेम किए एग्जिट कर गई थीं। इसके बाद उनके असिस्टेंट जब फिर से अंदर गए और उन्होंने 2 बैग पर अपना हक जताया उसी समय समीर वानखेड़े ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी ली। कटरीना के सामान में एक आईपैड, 30 हाजार रुपए कैश और व्हिस्की की 2 बोतल मिली थी। उनपर फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन एक्ट के तहत 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु को लंदन से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर वानखेड़े की टीम ने रोका था। बिपाशा बसु ने अपने 60 लाख के कीमती सामान की जानकारी नहीं दी थी। जिसके बाद उनपर 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप

साल 2013 में जब समीर वानखेड़े सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर काम कर रहे थे। तब अनुराग कश्यप पर टैक्स इन्वेशन के चलते उनपर 55 लाख का जुर्माना लगा था। बाद में उनका अकाउंट भी सील कर दिया गया था। क्योंकि वे डिपार्टमेंट के साथ तालमेल नहीं बना रहे थे।

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय

अनुराग वाले केस के ठीक एक महीने बाद विवेक ओबेरॉय भी सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा सर्विस टैक्स इनवेड करने के लिए पकड़े गए थे। विवेक पर 40 लाख रुपए की फेरबदल करने का आरोप लगा था। उस समय भी डिप्टी कमिश्नर समीर ही थे।

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती

8 सितंबर, 2020 को रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के तहत ड्रग्स एंगल में पकड़ा गया था। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम ने रिया को व्हाट्सएप चैट के आधार पर हिरासत में लिया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के बाद ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को एनसीबी ने समन किया था। समीर वानखेड़े ने तीनों से ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी।

मीका सिंह

मीका सिंह

साल 2013 में मीका सिंह तब समीर वानखेड़े के घेरे में आए जब वे बैंगकॉक से वापस आए थे। उनके बैग में 9 लाख रुपए का सामान था जिसकी जानकारी दिए बिना ही वे मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। उन्हें कस्टम की एयर इंटेलिजेंस युनिट ने घेर लिया जिसकी आगुवाई समीर वानखेड़े कर रहे थे। मीका के बैग से दारू की दो बॉटल, चश्मा और परफ्यूम्स मिले थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button