अंतर्राष्ट्रीय

Canada के Toronto में फायरिंग: पांच लोगों की मौत, संदिग्ध शूटर भी मार गिराया; स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट करेगी जांच

कनाडा। राजधानी टोरंटो में एक शख्स ने खुलेआम फायरिंग कर दी। इसमें 5 लोगों की मौत गई, जबकि बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया। गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, टोरंटो के वॉघन शहर की एक बिल्डिंग में एक शख्स ने ओपन फायरिंग की। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस से झड़प में आरोपी की भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने बिल्डिंग को खाली करा दिया गया। वहीं, पुलिस चीफ का कहना है कि स्थिति नियंत्रित है और अब इलाके के लोगों को कोई खतरा नहीं है।

यॉर्क रीजनल पुलिस चीफ जेम्स मैकस्वीन ने बताया कि, घायल हुए व्यक्ति के बचने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि, उनके पास इस बात की जानकारी नहीं है कि हमलावर इमारत का रहने वाला था या नहीं। ओंटारियो की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट मामले की जांच कर रही है।

इसी साल हुई थी पुलिस अधिकारियों की हत्या

  • इससे पहले भी कनाडा में गोलीबारी की ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
  • इसी साल अक्टूबर में टोरंटो से करीब 100 किलोमीटर दूर इनिसफिल शहर में दो पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • जुलाई 2022 में वैंकूवर में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया था।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button