Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अवॉर्ड शो में होस्ट ने की राजपाल यादव की बेइज्ज्ती, अब सपोर्ट में आए सलमान, बोले- आपको बहुत काम मिलेगा

रविवार को एक अवॉर्ड शो में कॉमेडियन राजपाल यादव होस्ट ने उनके चेक बाउंस मामले को लेकर कमेंट किया तो काफी लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। नाराज होने वालों में फिल्म स्टार सलमान खान भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के सपोर्ट में एक पोस्ट की जो वायरल हो रही है।
अवॉर्ड शो में होस्ट ने की राजपाल यादव की बेइज्ज्ती, अब सपोर्ट में आए सलमान, बोले- आपको बहुत काम मिलेगा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई में आयोजित स्क्रीन अवार्ड्स 2026 के दौरान एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम के होस्ट सौरभ द्विवेदी ने मंच पर बातचीत के दौरान राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार है'। इस पर वहां मौजूद दर्शकों के साथ-साथ राजपाल यादव भी मुस्कुराते नजर आए, लेकिन बाद में यह टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    इस टिप्पणी के बाद राजपाल यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए हल्के अंदाज में कहा, 'मसला तो सुन लो एक बार। मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं।' इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे अनुचित बताते हुए होस्ट की आलोचना की। लोगों का कहना था कि किसी कलाकार के निजी या कानूनी मामले का सार्वजनिक मंच पर मजाक बनाना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने इसे संवेदनशील मुद्दे पर की गई गैरजरूरी टिप्पणी करार दिया।

    Twitter Post

    सलमान खान ने जताया भरोसा 

    विवाद बढ़ने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर राजपाल यादव का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है, और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।' सलमान के इस संदेश को इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच समर्थन और एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts