ताजा खबरराष्ट्रीय

रायपुर में PM मोदी बोले- कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक ATM की तरह, गंगा जी की झूठी कसम खाकर 36 वादे और घोटाले किए

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में मेगा शो किया। यहां पीएम ने 7600 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देंगी और राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाएंगी। इसके बाद पीएम गोरखपुर और वाराणसी का दौरा भी करेंगे।

विपक्षी महागठबंधन पर पीएम मोदी

जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का संकल्प

कांग्रेस जितनी चाल चल ले लेकिन छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के संकल्प से मोदी पीछे नहीं हटेगा। 9 वर्षों में नक्सलवादी समस्या से बाहर निकालने का कार्य किया, नतीजे को आज देश देख रहा है। पहले देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, इसकी संख्या घटकर 70 के आसपास रह गई है। आयुष्मान भारत के तहत छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोगों का मुफ्त इलाज हुआ है, यह भाजपा की असली गारंटी है।

झूठ की गंगा है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए इन्होंने गंगा जी को साक्षी मानकर एक घोषणापत्र तैयार किया था और दावा किया था कि ये कर देंगे वो कर देंगे… लेकिन आज वो घोषणापत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की यादाश्त ही चले जाती है। कांग्रेस के झूठ इनके फरेब सामने लाते हैं।

छत्तीसगढ़ में हुआ शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 36 वादे किए थे उनमें एक था कि शराबबंदी करेंगे। अनुसूचित जनजाति वाली ग्राम पंचायतों में इन्होंने पंचायतों को शराब बंदी का अधिकार देने की बात कही थी और यहां इन्होंने हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर दिया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों के साथ धोखा किया है। घोटाले से कमीशन के जो पैसे मिले वो कांग्रेस को कमीशन में गए।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक एटीएम की तरह

शराब घोटाले की वजह से यहां ढ़ाई-ढ़ाई साल वाला मुख्यमंत्री वाला फॉर्मूला लागू नहीं हो पाया। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। यहां कोई ऐसा काम नहीं है जिसमें घोटाला ना हुआ हो। यहां सेंड, लैंड, कोल, शराब माफिया जैसे ना कितने कितने माफिया पनप गए हैं। करप्शन कांग्रेस की रग-रग में हैं, उसके बिना वह सांस भी नहीं ले सकती है।

भ्रष्ट कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है

अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को कांग्रेस अब झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की ज़रूरत है। ये भाजपा है जो असली गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। आज छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में माहौल बना हुआ है। जनता तय कर चुकी है कि भ्रष्ट कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है।

बीजेपी ने गरीबों की छत के लिए किया आंदोलन

पीएम आवास के लाखों घर वेटिंग लिस्ट में हैं। आपके पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में घर बन रहे हैं, लेकिन यहां कांग्रेस ने लाखों घरों को रोककर रखा है। बीजेपी ने यहां गरीबों को छत के लिए आंदोलन किया है। जैसे ही यहां बीजेपी सरकार बनेगी तो गरीबों को घर देने का काम करेगी। यहां धान की खरीदी को लेकर भी जो कांग्रेस सरकार खेल खेल रही है उसे जानना जरूरी है। यहां कांग्रेस धान किसानों को गुमराह कर रही है। यहां धान की जितनी खरीद होती है उसका 80 फीसदी केंद्र सरकार खरीदती है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : PM मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 की मौत; CM भूपेश ने किया मुआवजे का ऐलान

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button