PlayBreaking News

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, 7 साल बाद लिया अलग होने का फैसला

Follow on Google News
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रिश्ता टूटा, 7 साल बाद लिया अलग होने का फैसला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने 2018 में शादी की थी और एक लंबे समय से रिश्ते में थे। साइना ने रविवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी, जबकि पारुपल्ली कश्यप की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    जिंदगी ने हमें अलग राहों पर ला खड़ा किया- साइना नेहवाल

    साइना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और राहत चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे बढ़ने के साथ सिर्फ अच्छे की कामना करती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

    Uploaded media

    2018 में हुई थी शादी

    साइना और पारुपल्ली की पहली मुलाकात साल 1997 में एक बैडमिंटन कैम्प के दौरान हुई थी। इसके बाद 2004 में जब पुलेला गोपीचंद ने हैदराबाद में बैडमिंटन एकेडमी शुरू की, तो दोनों वहीं ट्रेनिंग लेने लगे। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती और फिर नजदीकियां बढ़ीं।

    हालांकि, अपने रिश्ते को लेकर दोनों बेहद निजी रहे। 2018 में शादी तक दुनिया को उनके रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। कश्यप ने एक इंटरव्यू में इसे स्कूल वाला मासूम रोमांस बताया था।

    भारत में बैडमिंटन को नई पहचान देने वाली शटलर साइना

    साइना नेहवाल का करियर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और 2015 में विश्व रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2008 में बीजिंग ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद उन्होंने भारत में बैडमिंटन को नई ऊर्जा दी। उनके बाद पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया।

    कौन हैं पारुपल्ली कश्यप

    पारुपल्ली कश्यप ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक और 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे 2012 लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी थे।

    उनका करियर लगातार चोटों से भी जूझता रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वर्ल्ड रैंकिंग में वे छठे स्थान तक पहुंचे और भारत में पुरुष बैडमिंटन को एक बार फिर पहचान दिलाई।

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

    साइना और कश्यप की जोड़ी को बैडमिंटन की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिना जाता था। अलगाव की खबर से फैंस भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके फैसले का सम्मान करते हुए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts