अंतर्राष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कार को बम से उड़ाने की कोशिश, ऐसे बचाई जान; हेड बॉडीगार्ड समेत कई गार्ड्स सस्पेंड

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। इसके बाद धमाके की तेज आवाज सुनाई दी। हमला कब और कहां हुआ इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

घर लौट रहे थे पुतिन, तभी कार पर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे, तभी उन पर जानलेवा हमला हुआ। पुतिन की कार को 5 गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। उनके सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एंबुलेंस ने रोक दिया। कार रुकने के बाद पुतिन की कार के बाएं पहिए में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद चारों तरफ तेज धुआं फैल गया। हालांकि, तब तक पुलिस सतर्क हो चुकी थी और पुतिन को फौरन बम निरोधक दस्ते और बुलेटप्रूफ सुरक्षादल ने अपने घेरे में कैद कर लिया। इस घटना में पुतिन की जान बाल-बाल बच गई।

ये भी पढ़ें- क्या खत्म होने वाली है Russia-Ukraine जंग? तुर्की का दावा- इंस्तांबुल में मिलेंगे पुतिन और जेलेंस्की

हेड बॉडीगॉर्ड समेत कई गॉर्ड्स सस्पेंड

मीडिया एजेंसियों ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हेड बॉडीगॉर्ड समेत कई गॉर्ड्स को सस्पेंड कर हिरासत में लिया गया है। पुतिन के मूवमेंट की जानकारी उनकी सिक्योरिटी सर्विसेस के अलावा किसी को नहीं थी। इसलिए गार्ड्स को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया।

ये भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार का एक्सीडेंट, बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर; जानें अब कैसी है उनकी हालत

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button