अंतर्राष्ट्रीय

क्या खत्म होने वाली है Russia-Ukraine जंग? तुर्की का दावा- इंस्तांबुल में मिलेंगे पुतिन और जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच जंग लगातार है। हालांकि, अब इस युद्ध के खत्म होने की संभावना नजर आ रही है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आने वाले सप्ताह की शुरुआत में पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। वहीं तुर्की ने दावा किया है कि 48 घंटे के भीतर ये युद्ध खत्म हो सकता है।

पुतिन और जेलेंस्की की होगी मुलाकात!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन ने कहा- हमें उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में रूस और यूक्रेन के बीच जंग थम जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष जल्द मिलकर समस्या को सुलझाएंगे। हम दोनों देश के नेताओं के संपर्क में हैं। उनके मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की इंस्ताबुल में मुलाकात हो सकती है।

पुतिन और जेलेंस्की से मिलेंगे UN चीफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड नेशन्स (UN) के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस 26 अप्रैल को मॉस्को जाएंगे। इस दौरान वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात करेंगे। UN के प्रवक्ता ने बताया कि पुतिन और गुटेरस के बीच मॉस्को में मीटिंग प्रस्तावित है। गुटेरेस रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस गुरुवार को यूक्रेन भी जाएंगे। माना जा रहा है कि वे वहां राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात कर सकते हैं। दोनों से मुलाकात का उद्देश्य यूक्रेन में शांति स्थापित करने और इसके लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा करना होगा।

बाहर आकर सरेंडर या छिपने के ठिकाने पर भूख से मौत

यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूसी सेना ने अपने हमलों की तीव्रता और बढ़ा दी है। इस बीच मारियूपोल पर भी पुतिन की सेना ने कब्जे का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, रूसी सैनिक फिलहाल छिपे हुए सैनिकों पर हमले के लिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं। बल्कि वे उनके ठिकानों का घेराव कर उनके निकलने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना यूक्रेन के सैनिकों के लिए दो ही विकल्प छोड़ना चाहती है- या तो बाहर आकर सरेंडर या फिर अंदर ही भूख से मौत।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button