अंतर्राष्ट्रीय

सायरन की आवाज से गूंजा यूक्रेन का आसमान, NATO का दावा- Chemical Weapons का इस्तेमाल कर सकता है रूस

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 18वां दिन है। एक तरफ रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले पर हमले किए जा रहा है, तो वहीं यूक्रेन से भी उसको कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। इस बीच रूसी सेना के हमले में कीव में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रहे 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल था।

रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस- नाटो

कीव पर कब्जे के लिए रूस अब अंतिम हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच नाटो प्रमुख ने दावा किया है कि, रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव के पास कई धमाके सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की मदद के लिए आ रहे काफिले को रोक दिया है।

20 से ज्यादा शहरों में सुनाई दिए सायरन

यूक्रेन के लगभग हर क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। यहां एयर रेड साइरन बज रहे हैं। यूक्रेन के उमान, खार्किव, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, क्रामटोर्स्क, कीव, पोल्टावा, जाइटॉमिर, खमेलनित्स्की, ओडेसा, वोलिन, जापोरिज्झा, ल्विव, बेरेजिव्का, इजमेल, किलिया, चेर्नोमोर्स्क, बिलाइवका, युजने और अवदिवका में सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही कीव, रिव्ने, टेरनोपिल, डीनिप्रो, चर्नीहीव, चर्कासी और सुमी ओब्लास्ट में लोगों से तत्काल मेट्रो शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ेंं- Russia-Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर के मेयर को किया अगवा, जेलेंस्की ने बताया-लोकतंत्र की हत्या

अमेरिका करेगा रूस की आर्थिक सहायता

अमेरिका ने यूक्रेन को करीब 1500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त हथियार और उपकरण देने की घोषणा की है। इस घोषणा से कुछ घंटे पहले ही रूस विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसे रूसी सेना को निशाना बनाने की कोशिश करार दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि उसकी सेना हथियारों की सप्लाई वाले काफिले को निशाना बनाएगी।

लिथुआनिया होगा पुतिन का अगला लक्ष्य!

यूक्रेन के नेशनल सिक्योरिटी ऐंड डिफ़ेंस काउंसिल के सचिव ओलेक्सी डैनिलोव ने कहा है कि अगर रूस हमारे खिलाफ युद्ध जीतता है तो उसका अगला लक्ष्य लिथुआनिया बन जाएगा। डैनिलोव ने कहा कि अगर यूक्रेन पर रूस फतह पाने में कामयाब होता है तो फिर लिथुआनिया पुतिन का अगला लक्ष्य बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- इराक में अमेरिकी दूतावास पर दागी गईं 12 मिसाइलें, कैंपस में लगी भीषण आग; ईरान पर लग रहे आरोप

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा गूगल

गूगल ने यूक्रेन के समर्थन में नया फीचर जोड़ा है। गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि, वह यूक्रेन के एंड्राइड यूजर को हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा। इससे हवाई हमले से पहले ही उनके फोन में एयर स्ट्राइक की चेतावनी भेजी जाएगी, जिससे उनकी जान बच सकेगी।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button