Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Russia-Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर के मेयर को किया अगवा, जेलेंस्की ने बताया-लोकतंत्र की हत्या

Russia-Ukraine War : रूसी सेना ने यूक्रेनी शहर के मेयर को किया अगवा, जेलेंस्की ने बताया-लोकतंत्र की हत्या
रूस और यूक्रेन के बीच 17वें दिन भी युद्ध जारी है। एक तरफ दुनिया के कई देशों द्वारा रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने पर भी पुतिन रूकने को तैयार नहीं हैं। वहीं यूक्रेन भी रूस के सामने घूटने ना टेकते हुए लगातार हो रहे हमलों का जवाब दे रहे हैं। इसी बीच रूसी सेना ने यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया।

रूसी सेना ने मेयर को किया अगवा

यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का कथित तौर पर रूसी सेना द्वारा अपहरण कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मेयर ने रूसी सेना को सहयोग करने से इनकार कर दिया था।

जेलेंस्की: यह रूसी सेना की कमजोरी का संकेत है

इस घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। यह रूसी सेना की कमजोरी का संकेत है। वे आतंक के नए लेवल पर हैं। वे यूक्रेनी अफसरों के प्रतिनिधियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सेना इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की तरह हरकत कर रही है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100% लोग इसके बारे में जानेंगे और फिर इसका विरोध करेंगे। रूसी कब्जेदारों के कार्यों की तुलना ISIS आतंकवादियों के कार्यों के साथ की जाएगी।

राजधानी कीव में रूसी सेना की भारी बमबारी

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना ने भारी बमबारी की है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने राजधानी कीव पर कई विस्फोट किए हैं। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन का यूरी गागरिन स्टेडियम तबाह, कीव पर कब्जा करने के लिए पुतिन ने तैयार की नई योजना

इंटरनेशनल कोर्ट में 41 देश रूस का विरोध करेंगे

यूक्रेन में रूस की ओर से हमले को लेकर 41 देशों ने इंटरनेशनल कोर्ट में रूस का विरोध करने का फैसला लिया है। जापान और उत्तर मैसेडोनिया रूस के सैन्य आक्रमण की वजह से अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में रूस के खिलाफ यूक्रेन के मुकदमे में शामिल हो गए हैं। ये भी पढ़ें : रूस से अब गैस और तेल नहीं लेगा अमेरिका, बाइडेन बोले- यूक्रेन को पुतिन कभी जीत नहीं पाएंगे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts