Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Russia-Ukraine War : यूक्रेन का यूरी गागरिन स्टेडियम तबाह, कीव पर कब्जा करने के लिए पुतिन ने तैयार की नई योजना

Russia-Ukraine War : यूक्रेन का यूरी गागरिन स्टेडियम तबाह, कीव पर कब्जा करने के लिए पुतिन ने तैयार की नई योजना
रूस और यूक्रेन के बीच आज जंग का 16वां दिन है। फिलहाल युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। Chernihiv में रूसी मिसाइल ने यूरी गागरिन स्टेडियम को नुकसान पहुंचाया है। बिल्डिंग की लाइब्रेरी भी क्षतिग्रस्त हुई है। रूसी सेना की पहुंच अब Lutsk शहर तक हो गई है। यहां भी ब्लास्ट हुए हैं। इसके अलावा Dnipro में भी ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि Dnipro में हुई बमबारी में एक शख्स की मौत हो गई है। दोनों जगह पर 24 फरवरी से अबतक पहली बार ब्लास्ट हुए हैं। https://twitter.com/nexta_tv/status/1502164956208250882?s=20&t=tP-MnkkXcsIzLNYgg8Y18w https://twitter.com/nexta_tv/status/1502163486717054980?s=20&t=tP-MnkkXcsIzLNYgg8Y18w

पुतिन ने तैयार की नई योजना

यूक्रेन के कीव पर कब्जा करने के लिए अब पुतिन ने नई योजना तैयार की है। बता दें कि पुतिन यहां अपने सैनिकों की मदद के लिए स्वयंसेवी लड़ाके उतारने की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मध्य पूर्व व अन्य जगहों से इन लड़ाकों को यूक्रेन भेजा जा सकता है। इसके अलावा सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ने वाले सैनिकों को भी यूक्रेन में उतारा जा सकता है।

अब तक 25 लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन : UN

24 फरवरी से हुए रूस के आक्रमण के बाद से 25 लाख लोग यूक्रेन से भाग निकले हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह दावा किया है।

213 भारतीय छात्रों को लेकर उतरा वायु सेना का विमान

यूक्रेन में फंसे 213 अन्य भारतीय छात्रों को लेकर वायु सेना का विमान वापस भारत लौट आया। यह विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा।

रूसी सेना बैन हथियारों का इस्तेमाल : मेयर

यूक्रेन के Mariupol में स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। हर आधे घंटे में वहां रूसी सेना बमबारी कर रही है। दावा है कि बमबारी में रिहायशी इलाकों को ही निशाना बनाया जा रहा है। मेयर Boychenko का दावा है कि रूसी सेना बैन हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।

युद्ध के लिए सैनिक नहीं भेजेगा अमेरिका

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूएस का यूक्रेन में हमारे सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं है। हमारा आकलन इस पर आधारित है कि विश्व युद्ध को कैसे रोका जाए।

रूस बोला- हम युद्ध नहीं चाहते

रूसी मीडिया के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मॉस्को ने कभी युद्ध नहीं चाहा और मॉस्को मौजूदा संघर्ष को समाप्त करना चाहता है।

242 भारतीय यूक्रेन से लौटे

यूक्रेन में फंसे 242 और छात्र ऑपरेशन गंगा के तहत आज भारत वापस लौट आए। इन छात्रों को पोलैंड के रास्ते दिल्ली लाया गया। इनमें से एक छात्र हरदीप ने बताया कि वह सूमी में फंसा था। वहां हर तरफ बमबारी हो रही थी, लेकिन भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने हमारी बहुत मदद की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहना चाहता हूं।

रूसी सेना कीव के और करीब पहुंची

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने कब्जे की कोशिश और तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 60 किलोमीटर लंबा जो रूसी सैन्य काफिला था वे अब कीव के और करीब पहुंच गया है। अब उस सैन्य काफिले के सैनिक इधर-उधर फैल गए हैं।

यूक्रेन में जब्त होगी रूसी संपत्ति

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में रूसी संपत्ति की जब्ती की अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। यह यूक्रेन को बिना किसी मुआवजे के रूसी संघ या उसके निवासियों की संपत्ति को जब्त करने की अनुमति देता है, संसद ने इसे 3 मार्च को पारित किया। ये भी पढ़ें : रूस से अब गैस और तेल नहीं लेगा अमेरिका, बाइडेन बोले- यूक्रेन को पुतिन कभी जीत नहीं पाएंगे
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts