Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रतिबंधों से बौखलाए रूस का क्या होगा अगला कदम? उप-विदेश मंत्री का दावा- अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ....

प्रतिबंधों से बौखलाए रूस का क्या होगा अगला कदम? उप-विदेश मंत्री का दावा- अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ....
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 19वां दिन है। दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच अमेरिका समेत दुनिया के तमाम देशों द्वारा लगाए गए सख्त प्रतिबंधों से रूस भड़क गया है। रुस मे इन देशों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। रूस के उप-विदेश मंत्री रयाबकोव का दावा है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के खिलाफ रूस की प्रतिबंध सूची तैयार है।

रूस-यूक्रेन के बीच होगी मीटिंग

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आज चौथे दौर की मीटिंग होगी। यूक्रेन की तरफ से इसमें गृह मंत्रालय के सलाहकार Anton Gerashchenko शामिल होंगे।

रयाबकोव: हमने अतीत से सबक लिया है...

रूस के उप-विदेश मंत्री रयाबकोव ने कहा, "जैसा कि हमने अतीत से सबक लिया है। रूस को प्रतिबंधों से नहीं, बल्कि तथाकथित प्रति-प्रतिबंधों से अधिक नुकसान होता है।"

पाबंदियां लगने से बौखलाया रूस

यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है। ऐसे में अब रूस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस Coca-Cola, McDonald's, Procter & Gamble, IBM जैसी अमेरिकी कंपनियों की सम्पत्तियों को जब्त कर सकता है। इतना ही नहीं इन कंपनियों के अधिकारियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर!

अमेरिका और यूरोप के अधिकतर देशों ने रूस के साथ तमाम प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा कई वैश्विक कंपनियों ने भी रूस में अपना बिजनेस बंद करने का ऐलान किया है। इन प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में इन प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए रूस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। ये भी पढ़ें- सायरन की आवाज से गूंजा यूक्रेन का आसमान, NATO का दावा- Chemical Weapons का इस्तेमाल कर सकता है रूस

रूसी सेना की नई राजनीति

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रूसी सेना काले सागर में मौजूद यूक्रेनी तट का रास्ता रोक रही है। इससे यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से कट जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने 33 रूसियों को किया प्रतिबंधित

ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 व्यापारियों व रणनीतिकारों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें रोमन अब्रामोविच, Gazprom के सीईओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबदेव शामिल हैं। अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts