राष्ट्रीय

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी कार; 4 श्रद्धालुओं की मौत

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ब्रह्मपुरी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हरिद्वार से बद्रीनाथ जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की कार खाई में जा गिरी। बता दें कि कार में 6 लोग सवार थे। सभी हरिद्वार से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे। हादसे में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, BJP विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

मृतकों की हुई पहचान

  • शिवाजी बुधकर (53 वर्ष) पुत्र शिवाजी बाबा बुधकर निवासी दहिसर मुंबई, महाराष्ट्र
  • पुरुषोत्तम दत्तात्रेय खिलकुटी (37 वर्ष) पुत्र दत्तात्रेय खिलकुटी निवासी पछुबंदर कोलीवाडा रोड वेस्ट वसई ठाणे महाराष्ट्र
  • जितेश प्रकाश लोखंडे (43 वर्ष) पुत्र प्रकाश लोखंडे निवासी LBSH मार्ग मनोर टाकवाहल ठाणे महाराष्ट्र
  • धर्मराज पुत्र नारायण निवासी पचुबंदर वसई पालघर महाराष्ट्र

हादसे में ये लोग हुए घायल

  • कविंद्र सिंह (37 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम उसाड़ा, पोस्ट दैडा, तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग
  • रविन्द्र चव्हाण (56 वर्ष) पुत्र महादेव चव्हाण निवासी C 714, ओम सद्गुरुनगर, ग्रेटर मुंबई

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button