राष्ट्रीय

नेपाल में दर्दनाक हादसा: जनकपुर से भैरहवा जा रही बस नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत

नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस रोहिणी नदी में गिर गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रुपेन्देही जिला के बसंतपुर की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को लेकर बस जनकपुर से भैरहवा जा रही थी। उसी दौरान रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बस अनियंत्रित होकर रोहिणी नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस सवार 33 लोगों में से 9 की मौत हो गई। वहीं अन्य सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताम में भर्ती करवाया।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button