राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की मौत

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजौरी जिले के भिम्बर गली के पास में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। मंजाकोट तहसीलदार जावेद चौधरी ने ये जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं, सेना और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

उपराज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया

उपरज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी सड़क हादसे पर दुख जताया है। उपराज्यपाल ने कहा कि हादसा दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बड़ा हादसा… खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगों की मौत; उपराज्यपाल ने की मुआवजे की घोषणा 

एक दिन पहले भी हुआ था भीषण हादसा

इस पहले बुधवार को पुंछ जिले में भी हादसा हुआ था। सावजियान इलाके में एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिनी बस में 36 लोग सवार थे। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button