जबलपुरमध्य प्रदेश

सतना में सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत

सतना जिले के रामनगर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रामनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग सीधी से मैहर माता दर्शन को आए थे। लौटते समय वाहन सड़क से नीचे उतरा और पलटी खा गया। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई।

मैहर में माता के दर्शन कर लौट रहे थे दर्शनार्थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी गांव के पास आज दोपहर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में ड्राइवर समेत दो दर्जन लोग सवार थे। हादस में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई। वहीं मृतिका की पहचान रामबाई साकेत के रूप में हुई है। 11 लोग देवराजनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं, जबकि 9 का उपचार रामनगर में ही चल रहा है। घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ये सभी लोग रामपुर नैकिन के ग्राम पटरा से दर्शन करने मैहर आए थे। मैहर से लौटते वक्त सगौनी के पास खाली सड़क पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़े: Cashback का लालच देकर की ठगी: युवक को लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 83 हजार

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button