भोपालमध्य प्रदेश

BJP प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, CM शिवराज ने जताया दुख

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया।

गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार मिला था

दरअसल, हाल ही में गुजरात के एक जिले में उमेश शर्मा को विधानसभा चुनाव का प्रभार मिला था। बता दें कि उमेश शर्मा का नाम इंदौर में शहर अध्यक्ष और महापौर के लिए भी आगे आ चुका था। वह दोनों पदों के लिए बड़े दावेदार भी माने जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

CM शिवराज ने शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को ये वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! ऊँ शांति।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकमय परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति !

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button