ताजा खबरधर्म

Weekly Horoscope 12 जून से 18 जून : इन राशियों के लिए यह हफ्ता लाएगा अच्छे समाचार, जानें सभी 12 राशियों वालों का हाल

Weekly Horoscope 12 june to 18 june 2023 : मशहूर ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु शास्त्राचार्य न्यूसी समैया के मुताबिक इस हफ्ते मेष राशि के वालों को नौकरी पेशा में शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। सिंह राशि वालों को व्यापार के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो कुछ खास नहीं रहेगी। परंतु, सप्ताह का मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएंगी। आप में आत्मविश्वास और मनोबल की वृद्धि होगी। आपकी वाणी में ओज रहेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। छोटे भाई-बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह सामान्य है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा। आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चिंता या तनाव रह सकता है। परंतु, आपके प्रयासों से आप उनसे छुटकारा पा लेंगे। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के तनाव से बचना चाहिए।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप का मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। परंतु, आपको किसी भी प्रकार के अहंकार से बचना चाहिए। घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी और छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ समाचार लेकर आएगा। आपको पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

मिथुन : राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंत में आपको कुछ अड़चन या परेशानी आ सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके खर्चे बड़े रहेंगे उन पर काबू रखने की कोशिश करें। भूमि, वाहन, भवन आदि के विक्रय के योग बन रहे हैं। जो लोग कहीं बाहर दूर प्रॉपर्टी आदि लेने की सोच रहे हैं उनकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभकारी हो सकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। एक ऊर्जा का संचार होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। छोटे भाई-बहनों अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित रहेगा। माता को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। पिता की तरफ से लाभ होने की पूरी संभावना है। इस सप्ताह आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी, परंतु सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां सुधर जाएगी। आपका भाग्य साथ देगा। सरकारी पक्ष से लाभ होने के योग बन रहे हैं। जो लोग राजनीति आदि में संलग्न है, उन्हें लाभ होने की पूरी संभावना है। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी आ सकती है। भूमि, वाहन, भवन आदि के विक्रय के योग बन रहे हैं। घर से दूर प्रॉपर्टी आदि लेने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में यह सब का साधारण रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्य की अधिकता रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। पिता की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उन पर काबू पा लेंगे। इस सप्ताह आपका भाग्य प्रबल रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें और खानपान का विशेष ध्यान रखें। छोटे भाई-बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होने की पूरी संभावना है। माता की तरफ से कुछ चिंता रह सकती है। भूमि वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना ही उचित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय प्रतियोगिता परीक्षा वाला हो सकता है, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। प्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए उनकी मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में संभल कर रहने की आवश्यकता है। पिता की तरफ से सहयोग और शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। परंतु, सप्ताह के अंत में कुछ अड़चन आ सकती है। आप अपना मनोबल बनाए रखें। अपने मन पर अवसाद को हावी ना होने दें।अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई- बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की पूरी संभावना है। माता से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मेहनत वाला रहेगा और उनको अपने मेहनत का प्रतिफल भी मिलेगा। प्रेम- प्रसंग के मामलों में यह सप्ताह साधारण है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। अपना मनोबल बनाए रखें। निराशा और चिंता को हावी ना होने दें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा।अपना मनोबल बनाए रखें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। छोटे भाई- बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। विधार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह प्रतियोगिता परीक्षा वाला रह सकता है। प्रेम- प्रसंग के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परंतु, आपको कार्य क्षेत्र की राजनीति से स्वयं को बचाना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा है राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा।

धनु : धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी परंतु सप्ताह के मध्य में आप उन पर काबू पा लेंगे छोटे भाई बहन और अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भूमि वाहन भवन आदि के सौदे सोच समझ कर करें।विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला- जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा- चढ़ा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह सतर्क होकर निवेश करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। इस सप्ताह आपका धन कहीं रुक सकता है या आय में दिक्कत हो सकती है।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सप्ताह के अंत में आप उससे निजात पा लेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि के खरीद-फरोख्त को टाल देना उचित होगा अभी कोई निर्णय ना लें। माता को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह एक अच्छा समय है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला- जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए सप्ताह सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। राजकीय पक्ष से कुछ अड़चन या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तो अच्छी होगी परंतु सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानी आ सकती है। इस समय आप अपने आप को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। छोटे भाई- बहनों और अधीनस्थ कर्मचारियों से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भूमि, वाहन, भवन आदि से लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सामान रहेगा। प्रेम- प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह मिला- जुला रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आलस्य और प्रमाद की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पिता की तरफ से कुछ चिंता या परेशानी रह सकती है उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी पिछले सप्ताह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें। छोटे भाई बहनों अधिनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा।घर में मांगलिक वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह आलस और प्रमाद से भरा हुआ रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा है।नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जुआ सट्टा आदि में निवेश न करने की सलाह दी जाती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button