क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

Rishabh Pant Health Update: इलाज के लिए ऋषभ पंत को मुंबई ले जाएगा BCCI, सड़क हादसे का हुए थे शिकार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को अब इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। अभी उनका इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि, 30 दिसंबर की सुबह पंत की कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं अब बेहतर इलाज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उन्हें मुंबई ले जाएगा।

पंत को किया जाएगा मुंबई शिफ्ट

DDCA के निदेशक श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ऋषभ पंत को आज ही देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। DDCA ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करने का फैसला किया है। पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है।

BCCI चोट पर रख रहा है नजर

ऋषभ पंत की MRI स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं आई है। BCCI पंत के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है। वहीं लिगामेंट फटने की वजह से पंत का 6 से 8 महीने से पहले वापसी करना मुश्किल है। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। पंत ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच, 30 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं।

घर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पंत नई दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। उसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उनकी कार नारसन बॉर्डर पर रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद कार ने आग पकड़ ली। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे। हादसे के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पंत ने बताई हादसे की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे। ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि, एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। घायल क्रिकेटर को आनन-फानन में रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में अस्पताल में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत को मुंबई किया जा सकता है शिफ्ट, BCCI की मेडिकल टीम करेगी लिगामेंट का इलाज

IPL भी हो सकता है मिस !

ऋषभ पंत का श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में चयन नहीं हुआ था, यह सीरीज 3 से 15 जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 4 टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज होनी है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से काफी अहम है। टी-20, वनडे में तो ऋषभ के चुने जाने पर संशय रहता है, लेकिन टेस्ट में वही बेस्ट हैं। ऐसे में अगर वह रिकवर नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।

इतना ही नहीं इसके बाद मार्च और अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 होना है, जिसमें ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। अगर ऋषभ पंत रिकवर नहीं होते हैं, तो आईपीएल भी मिस हो सकता है। ऐसे में ये बड़ी चीज़ें ऋषभ पंत के लिए संकट पैदा कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: कहीं पंत के करियर पर ना पड़ जाए हादसे का असर? BCCI ने जारी किया बयान

ये भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत, पीठ पर गहरे जख्म… पैर में आई गंभीर चोट, सामने आई हादसे की वजह

संबंधित खबरें...

Back to top button