क्रिकेटखेल

कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए ऋषभ पंत, पीठ पर गहरे जख्म… पैर में आई गंभीर चोट, सामने आई हादसे की वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। हादसे में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए, अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद पंत की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आंख के पास भी आई चोटें।

घर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पंत नई दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। उसी दौरान शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उनकी कार नारसन बॉर्डर पर रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद कार ने आग पकड़ ली। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे।

हादसे के बाद कार में आग लग गई।

पंत ने बताई हादसे की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे। ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि, एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। घायल क्रिकेटर को आनन-फानन में रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में अस्पताल में ले जाया गया।

पैर में फ्रेक्चर की संभावना

डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के शरीर में ज्यादा गंभीर चोट नहीं हैं। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। उनके दाहिने पैर का लिगमेंट टूट गया है। देहरादून के हॉस्पिटल में उनकी फुल बॉडी एमआरआई की जाएगी। वहीं डॉक्टर ने कहा कि, अगर पंत ने सीट बेल्ट लगाया होता तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button