अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

CAPF Constable Exam 2023 : अब हिंदी-अंग्रेजी ही नहीं 13 भाषाओं में होगा CAPF कांस्टेबल एग्जाम

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने CAPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। यह 1 जनवरी, 2024 से लागू होगा।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

श्रद्धा मर्डर केस में 29 अप्रैल को फैसला सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली के साकेत कोर्ट में शनिवार को आफताब पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर बहस पूरी हो गई। इस मामले में कोर्ट 29 अप्रैल को फैसला सुनाएगा। बता दें कि, मई 2022 में आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने उसके 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए और एक-एक करके जंगल में फेंक दिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में 24 जनवरी को आफताब के खिलाफ 6,629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, कोर्ट में पेश होने से मिली छूट

राहुल गांधी, (फाइल फोटो)

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक पदाधिकारी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में पेश होने से स्थायी छूट दी है। भिवंडी के फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सी वाडीकर ने राहुल के वकील नारायण अय्यर की एप्लीकेशन पर सुनवाई करते हुए ये राहत दी।

राहुल गांधी ने कथित तौर पर महात्मा गांधी की हत्या के लिए RSS पर आरोप लगाया था। जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने दावा किया कि इस बयान से आरएसएस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

चीन में शिपयार्ड दुर्घटना में सात लोगों की मौत, पांच लोग घायल

फाइल फोटो

वुहान। चीन में हुबेई प्रांत के झोंगशियांग शहर में एक शिपयार्ड दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना वेइलोंग शिपयार्ड में शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, सभी का हालत स्थिर है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कर्नाटक में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

कर्नाटक के तुमकुर में हिरेहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बेंगलुरु से तुमकुर जा रही थी, जबकि निजी बस सिरा से तुमकुर होते हुए बेंगलुरु की ओर जा रही थी। तभी बस और कार में टक्कर हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें...

Back to top button