
मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मैहर से सीधी पहुंचे। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह पूरी टीम ने उनका जगह-जगह स्वागत किया है। सीधी प्रवास पर उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने वाली विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
सभी योजनाओं का काम समय पर करें : गृह मंत्री
कलेक्ट्रेट सभागार में 11 बजे से क्षेत्रीय सांसद रीति पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन सेवा योजनाओं को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों के बीच बैठकर प्रगति जाना। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री सेवा योजना सहित सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा के अंदर करें। कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गरीबों के लिए काम करना चाहती है तो आप कंधे से कंधा मिलाकर उसे पूरा करने में सहभागिता निभाएं। किसी तरह की लचर व्यवस्था उचित नहीं है।
राजनीति को सेवा भाव से करने की दी सलाह
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक स्थानीय होटल में कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को संबोधित किया, जहां उन्होंने राजनीति को सेवा भाव से करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता-पदाधिकारी बूथ स्तर पर काम करें। घर-घर सरकार की योजनाओं को पहुंचाए और उन्हें जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पूरी इमानदारी के साथ कार्यकर्ताओं को काम करना है।
गृह मंत्री #डॉ_नरोत्तम_मिश्रा आज सुबह #मैहर पहुंचे,उन्होंने #मां_शारदा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।@drnarottammisra #navratri2022 #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/zxJL0HsZxj
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 29, 2022
गृह मंत्री ने किए मां शारदा के दर्शन
मैहर में मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्रि पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चतुर्थी पर मां शारदा का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां शारदा से सभी देशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
ये भी पढ़ें: World Heart Day : मंत्री सारंग ने की बड़ी घोषणा, स्कूल, कॉलेज और जिम में दी जाएगी CPR की ट्रेनिंग