इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मकान मालिक की पत्नी से थे अवैध संबंध; आरोपी गिरफ्तार

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दरअसल, सोमवार को बड़नगर निवासी एक युवक का शव मिला था। जिसके बाद जांच में सामने आया कि, मकान मालिक की पत्नी से अवैध संबंध होने की वजह से महिला के पति ने युवक की हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि, सोमवार को पुलिस को दुर्गा नगर में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी।  मौके पर पहुंचने पर पुलिस को खून में लथपथ बड़नगर निवासी एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अंकित बजरंगी निवासी बड़नगर के रूप में हुई है। जो कि अपराधी प्रवृत्ति का होना बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि मृतक, पवन नामक एक व्यक्ति के घर में रहता था। जहां मकान मालिक की पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण उसकी हत्या कर दी गई।

लॉकडाउन के दौरान महिला से हुई थी पहचान

घटना के समय मकान मालिक घर में ही मौजूद था। दोनों के बीच विवाद होने के बाद महिला के पति ने अंकित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अंकित बड़नगर का पुराना बदमाश है और इंदौर में किराए का मकान लेकर क्यों रह रहा था पुलिस अब इसकी जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद महिला और उसके पति सहित उसके बच्चे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जल्द इस मामले में अन्य खुलासे किए जाने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान मृतक अंकित दुर्गा नगर में किराए के मकान में रुका था। जहां उसकी पहचान मकान मालिक की पत्नी से हुई, दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button