Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Michael Trailer:माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन से सुपरस्टार बनने तक की कहानी

माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'माइकल' का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें उनके बचपन से लेकर एक वैश्विक सुपरस्टार बनने तक के सफर को दिखाया गया है।
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन से सुपरस्टार बनने तक की कहानी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दुनिया के महान पॉप स्टार और डांस आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 27 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर वैश्विक सुपरस्टार बनने तक की इंस्पिरेशन यात्रा दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत उनके शुरुआती दिनों से होती है जब परिवार और करीबी लोग उन्हें बड़े सपने देखने और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं।

    दुनिया को दीवाना बनाने वाला सफर

    जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माइकल जैक्सन की लोकप्रियता आसमान छूती दिखाई देती है। उनके संगीत और अनोखे डांस स्टाइल ने दुनिया भर के लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ट्रेलर में उनके शानदार स्टेज पर सिग्नेचर डांस मूव्स और म्यूजिक की झलक दिखाई गई है,जो उनके करियर के धमाकेदार दौर को दिखाती है।

    परिवार और भावनात्मक पहलुओं की झलक

    फिल्म में केवल उनकी सफलता ही नहीं बल्कि उनके निजी जीवन और भावनात्मक संघर्षों को भी दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में माइकल जैक्सन और उनके परिवार के बीच गहरे रिश्तों की झलक मिलती है, जो हर मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसी दौरान उनका एक प्रभावशाली संवाद सुनाई देता है- “संगीत दुनिया बदल सकता है।”

    डेडी जाफर जैक्सन निभा रहे मुख्य भूमिका

    इस फिल्म में माइकल जैक्सन की भूमिका उनके डेडी जाफर जैक्सन निभा रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel War Impact: रसोई गैस की सप्लाई पर सरकार अलर्ट, रिफाइनरी कंपनियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

    2026 में सिनेमा में रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। यह बायोपिक माइकल जैक्सन के संगीत, संघर्ष और विरासत को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को अमेरिका में सिनेमा में रिलीज होने वाली है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts