बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया-रणबीर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी: इस अस्पताल में होगा बच्चे का जन्म, ऋषि कपूर से है कनेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा महमान आने वाला है। आलिया के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आलिया की डिलीवरी की ड्यू डेट भी सामने आ गई है। इसके साथ ही यह भी पता चल गया है कि, किस अस्पताल में उनके बच्चे का जन्म होगा।

कपल के घर कब गूंजेगी किलकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया नवंबर के आखिरी या फिर दिसंबर की शुरुआत में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी डिलीवरी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, उनकी डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल में उनका नाम रजिस्टर करवा दिया गया है। उनके नाम पर एक कमरा भी बुक हो चुका है।

ऋषि कपूर से है कनेक्शन!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म देने वाली हैं। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है। यह वही अस्पताल है, जहां आलिया के ससुर ऋषि कपूर का इलाज चला था और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं।

‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई थी मुलाकात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी 2018 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने इस साल शादी कर ली। शादी के दो महीनों बाद सोनोग्राफी की तस्वीर के साथ, आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा था, ‘हमारा बच्चा … जल्द ही आ रहा है …’।

गोद भराई की रस्म

हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर ने अपने घर पर बेबी शावर सेरेमनी भी रखी थी। इसमें आलिया और रणबीर का परिवार शरीक हुआ था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस दौरान आलिया ने पीले कलर की एक सिंपल सी ड्रेस पहन रखी थी।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button