Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा:ट्रक में घुसी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत; 3 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड घूमने जा रहे सात लोगों से भरी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है।
Follow on Google News
ट्रक में घुसी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत; 3 गंभीर घायल
AI GENERATED IMAGE

रामपुर। शुरूआती जांच में हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे थे कार सवार 

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में स्वार-टांडा मार्ग पर यह हादसा हुआ। कार में कुल सात लोग सवार थे, जो दिल्ली-NCR से उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे। सफर के दौरान तेज रफ्तार वैन अचानक आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: बिना डेटा वाले मोबाइल रिचार्ज होंगे सस्ते! TRAI का बड़ा प्रस्ताव, 70% तक घट सकती है कॉल-SMS प्लान की कीमत

तीन की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

Breaking News

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया 

हादसे की सूचना मिलते ही टांडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए।

ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना को मिला INS महेंद्रगिरी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कमीशन, बोले- आंध्र प्रदेश बनेगा देश का ड्रोन हब

परिवारों में छाया मातम 

पुलिस के मुताबिक घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसी के साथ दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि घायलों के बेहतर इलाज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts