PlayBreaking News

'जो पति की नहीं हुई, वो...',सोनम के दावों पर भड़की राजा की मां, परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी के बयान के बाद राजा की मां ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बेटे की हत्या को लेकर सोनम पर गंभीर आरोप लगाए और कई सवाल उठाए। मां ने सोनम के परिवार, खर्च और उसके दावों पर भी सवाल खड़े करते हुए मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की है।
Follow on Google News
सोनम के दावों पर भड़की राजा की मां, परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप
Raja Raghuvanshi Murder Case

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के हालिया बयान के बाद राजा की मां ने अपनी नाराजगी और दर्द जाहिर किया है। उन्होंने बेटे की हत्या को लेकर सोनम पर गंभीर आरोप लगाए और कई सवाल खड़े किए।

मीडिया से बातचीत में राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि सोनम ने उनके बेटे के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि जिसने अपने पति का साथ नहीं निभाया, उस पर किसी भी बात के लिए भरोसा करना मुश्किल है। बेटे को खोने का दर्द उनके शब्दों में साफ दिखाई दिया।

सोनम ने इंटरव्यू में क्या कहा?

दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को 27 अप्रैल को जमानत मिली थी। जमानत के बाद सोनम ने स्थानीय मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह फिलहाल शिलॉन्ग में रह रही है और अभी इंदौर लौटने की उसकी कोई योजना नहीं है।

हत्या को लेकर मां ने पूछा सीधा सवाल

राजा की मां ने कहा कि आज तक उन्हें यह जवाब नहीं मिला कि आखिर उनके बेटे की हत्या क्यों करवाई गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो महिला अपने पति की जान ले सकती है, उसके किसी भी बयान पर भरोसा करना कठिन है।

Raja Raghuvanshi

कोर्ट के निर्देशों के पालन पर भी जताया संदेह

मां ने सोनम के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिसने अपने वैवाहिक रिश्ते और वचन नहीं निभाए, वह अदालत के निर्देशों का पालन कैसे करेगी। उनका कहना है कि जब रिश्ते में विश्वास टूट जाता है, तो हर बात पर संदेह होना स्वाभाविक है।

सोनम के परिवार पर भी लगाए आरोप

राजा की मां ने सोनम के माता-पिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार लगातार सोनम का साथ दे रहा है और उसके खर्चों का इंतजाम कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिलॉन्ग में सोनम के पिता ने उसे ताबीज पहनाया था, जिस पर भी सवाल खड़े होते हैं।

महंगे मोबाइल और खर्च को लेकर उठाए सवाल

मां ने पूछा कि सोनम के पास महंगा मोबाइल फोन कहां से आया और उसके दैनिक खर्चों का इंतजाम कौन कर रहा है। उनका कहना है कि इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई लोगों के सामने आ सके।

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब भी लोगों की नजरें जांच और अदालत की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। पीड़ित परिवार लगातार मामले में जवाब और न्याय की मांग कर रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts