बॉलीवुडमनोरंजन

हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन राज कपूर का जन्मदिन, कई फिल्मी हसीनाओं के साथ था इनका अफेयर

बॉलीवुड में शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर पृथ्वीराज कपूर के घर हुआ था। राज कपूर की गिनती उन महान कलाकारों में होती है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को विदेश तक पहुंचाया। बता दें कि राज कपूर न सिर्फ एक्टर बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी थे।

रणबीर राज कपूर था बचपन का नाम

राज कपूर के बचपन का नाम रणबीर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और उनकी माता का नाम रामशर्णी देवी कपूर था। बता दें कि राज कपूर ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, कोलकाता और कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून से प्राप्त की थी।

राज कपूर अपने तीनों बेटों के साथ।

10 साल की उम्र में मिला था पहला रोल

राज कपूर ने 10 साल की उम्र में फिल्म ‘इंकलाब’ में छोटा रोल किया था। उन्होंने चालीस के दशक में फिल्म ‘आग’ से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी।

1930 में शुरू किया था काम

17 साल की उम्र में राज कपूर ने 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में स्पॉटबॉय का काम शुरू किया था। उन्होंने ने पृथ्वी थिएटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1946 में की थी शादी

साल 1946 में राज कपूर की कृष्णा मल्होत्रा से शादी हुई। दोनों के 5 बच्चे हुए। जिनमें 3 बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं। 2 बेटियां रितु नंदा और रीमा जैन शामिल हैं।

राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा मल्होत्रा।

कई फिल्मों में नजर आए

राज कपूर कई फिल्मों में नजर आए। जिनमें आग, आवारा, आह, श्री 420, जागते रहो, जिस देश में गंगा बहता है, दास्तां, अनहोनी, चोरी-चोरी, अनाड़ी, दो उस्ताद, छलिया, दिल ही तो है, बूट पॉलिश, सपनों का सौदागर, अराउंड द वर्ल्ड, कल आज और कल, राम तेरी गंगा मैली और दो जासूस जैसी फिल्में शामिल हैं।

काफी चर्चा में था नरगिस और राज कपूर का रिलेशन

बॉलीवुड जगत में जब भी प्यार का जिक्र होता है तो राज कूपर और नरगिस दत्त का नाम जरूर लिया जाता है। बता दें नरगिस और राज कपूर की मोहब्बत की कहानी आज भी हर किसी की जुबान पर ताजा है। साल 1946 में राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद से राज कपूर उनके दीवाने हो गए थे। एक वक्त ऐसा आया जब नरगिस और राज कपूर के प्यार की चर्चा हर जगह होने लगी। नरगिस और राज कपूर का रिलेशन काफी लंबे समय तक चला था।

नरगिस और राज कपूर।

कई हस्तियों के साथ नाम जुड़ा

राज कपूर एक शादीशुदा व्यक्ति होने के बाद भी हिंदी फिल्म की अभिनेत्री के साथ अक्सर चर्चा में रहते थे। जिस वजह से उनकी पत्नी कृष्णा परेशान रहती थीं। राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस का प्यार खबरों में था। राज कपूर का नाम 1960 की दशक में अभिनेत्री वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा था। इसके साथ ही राज कपूर ने अभिनेत्री ‘पद्मिनी’ को भी डेट किया था। जिसका खुलासा राज के बेटे ऋषि कपूर ने साल 2017 में किया था।

1988 में दुनिया को कहा अलविदा

राज कपूर को 2 मई 1988 को एक पुरस्कार समारोह में दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद वे एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे और 2 जून 1988 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button