भोपालमध्य प्रदेश

रायसेन : दो पक्षों के झगड़े में चली गोलियां, 1 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, इंटरनेट सेवा बंद, छावनी में तब्दील हुआ गांव

रायसेन जिले के सिलवानी के चंदपुरा खमरिया पौड़ी ग्राम में शुक्रवार देर रात दो समुदायों में मामूली विवाद खूनी संघर्ष बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाई। इस खूनी संघर्ष में 1 लोगों की मौत हो गई है। हमले में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। गांव में 4 थानों की पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें: इंदौर : नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लगाई कारोबारी को चपत, 2.50 लाख रुपए लूटे, 5 आरोपी गिरफ्तार

गली से निकलने की बात को लेकर हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गली से निकलने की बात को लेकर दो समुदायों में विवाद शुरू हुआ। बाद में यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों में आग लगा दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इस गोलीबारी में 1 की मौत हो गई। गांव में 4 थानों की पुलिस पहुंची हुई है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास शाहवाल भी घटनास्थल पहुंच गए हैं। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इंटरनेट सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

उपद्रियों के मकान तोड़ रहा प्रशासन

बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उपद्रियों के मकान तोड़ना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भोपाल के हमीदिया अस्पताल घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button