PlayBreaking News

CG NEWSनगर निगम अफसरों पर भड़के अपर संचालक, विकास कार्यों में देरी पर लगाई फटकार

रायपुर जिले के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक एवं रायपुर जिले के नगरीय निकाय प्रभारी पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पू
Follow on Google News
नगर निगम अफसरों पर भड़के अपर संचालक, विकास कार्यों में देरी पर लगाई फटकार

RAIPUR। रायपुर जिले के नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य ने सख्त नाराजगी जताई है। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने रायपुर नगर निगम, बिरगांव नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं की प्रगति, राजस्व वसूली अभियान और प्रस्तावित सीएम हेल्पलाइन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक एवं रायपुर जिले के नगरीय निकाय प्रभारी पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया गया। उन्होंने लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, खतरे के बीच चलाया गया डोजर

इन योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, 15वें वित्त आयोग मद तथा विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से योजनावार रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया और धीमी प्रगति वाले कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए।

राजस्व वसूली अभियान पर विशेष फोकस

अपर संचालक ने वर्ष 2025-26 के राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक संसाधनों को मजबूत किए बिना शहरों के विकास कार्यों को गति देना संभव नहीं है। इसलिए कर वसूली और अन्य राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA ‘A’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

सीएम हेल्पलाइन की तैयारियों का लिया जायजा

बैठक में प्रस्तावित सीएम हेल्पलाइन की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें: CG News CG RERA का सख्त रुख: 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में कॉमन एरिया हस्तांतरण पर मांगा जवाब

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में बिरगांव नगर निगम आयुक्त, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पांडेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उप अभियंता उपस्थित रहे।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts