CG NEWS SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, खतरे के बीच चलाया गया डोजर

रायपुर/कोरबा। कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में लगी आग दूसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। आग पर काबू पाने के लिए SECL की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पानी का छिड़काव करने के साथ ही आग प्रभावित क्षेत्र में डोजर चलाकर कोयले को अलग-अलग किया जा रहा है। हालांकि आग के बीच डोजर संचालन को लेकर सुरक्षा मानकों पर सवाल भी उठ रहे हैं।
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, खतरे के बीच चलाया गया डोजर
रायपुर/कोरबा। कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग शुक्रवार को भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी। कोयले के विशाल भंडार में आग लगातार धधक रही है, जिससे साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: CG NEWS भारतमाला मुआवजा घोटाला: ED ने कारोबारी जयप्रकाश गांधी को किया गिरफ्तार, 9.27 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
आग बुझाने के लिए लगातार किया जा रहा पानी का छिड़काव
आग पर नियंत्रण पाने के लिए SECL के टैंकर वाहनों की मदद से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में डोजर चलाकर कोयले को अलग-अलग करने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। डोजर के आग की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए मशीन पर भी लगातार पानी डाला जा रहा है। आग प्रभावित क्षेत्र में भारी मशीनरी के संचालन को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी सामने आ रही हैं।
सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवाल
स्थानीय स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप भी लग रहे हैं। आग लगे कोयले के बीच डोजर चलाए जाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और राहत एवं नियंत्रण कार्य लगातार जारी है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक 9 जून को: साय सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
भीषण गर्मी को माना जा रहा आग की वजह
जानकारी के अनुसार बरसात से पहले SECL द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले का भंडारण किया जा रहा है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कोयले में स्वतः आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि खदान क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हर दो-तीन दिन के अंतराल में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था और कोयला भंडारण प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और SECL की टीम लगातार राहत एवं नियंत्रण कार्य में जुटी हुई है।












