CG NEWSछत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA ‘A’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

रणजी ट्रॉफी में बल्ले से मचाया था धमाल 22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 19 मैचों की 34 पारियों में 1430 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 47.66 रहा है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि 211 रन का सर्वोच्च स्कोर उनकी बड़ी पारी खेलने की क्षमता को दर्शाता है।
छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA ‘A’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की खबर है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम में किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित टीम में शामिल होकर आयुष ने प्रदेश क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। घरेलू क्रिकेट और CCPL में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

रणजी ट्रॉफी में बल्ले से मचाया था धमाल

22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 19 मैचों की 34 पारियों में 1430 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 47.66 रहा है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि 211 रन का सर्वोच्च स्कोर उनकी बड़ी पारी खेलने की क्षमता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए बनाए गए कांग्रेस पर्यवेक्षक

दिल्ली के खिलाफ 183 रन की पारी बनी टर्निंग प्वाइंट

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रन की शानदार पारी को उनके चयन की अहम वजह माना जा रहा है। इस पारी में उन्होंने तकनीक, धैर्य और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन मिश्रण दिखाया था। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में 78 और 49 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भी उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS नितिन नबीन की नई टीम में लक्ष्मी वर्मा बन सकती हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं के नाम चर्चा में

CCPL में कप्तान के रूप में भी चमके

आयुष पांडे इन दिनों छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने बस्तर बायसन के खिलाफ 147 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टूर्नामेंट इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 11 छक्के जड़े थे। अगले ही मुकाबले में 51 रन बनाकर उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।

युवा खिलाड़ियों से सजी भारत ‘ए’ टीम

श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारत ‘ए’ टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान बनाए गए हैं। टीम में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, एन. जगदीशन, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। यह दौरा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में अनुभव दिलाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों को झटका: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस बढ़ी, नए सत्र से पढ़ाई का बढ़ेगा खर्च

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

आयुष पांडे का भारत ‘ए’ टीम में चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बढ़ते स्तर और प्रतिभा का प्रमाण है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य के खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आयुष श्रीलंका दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन कर भविष्य में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएंगे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts