PlayBreaking News

PM आवास के पास राहुल- प्रियंका धरने पर बैठे, कहा- PM इस्तीफा दें, पुलिस विपक्ष को हटाने में जुटी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर जवाब देने से बच रही है। उनका कहना है कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराई जा रही और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। 
Follow on Google News
कहा- PM इस्तीफा दें, पुलिस विपक्ष को हटाने में जुटी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 32वें दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौके पर मौजूद हैं। संगठन की ओर से आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। जिसके बाद इस इलाके में हंगामे के आसार है, हालांकि सुरक्षाकर्मी लगातार विपक्ष को यहां से हटाने की कोशिश में जुटे हैं। 

पीएम आवास के पास राहुल गांधी का प्रदर्शन

उधर, कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास धरना शुरू कर दिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चूंकि प्रधानमंत्री आवास का इलाका हाई सिक्योरिटी जोन है, इसलिए यहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए अपने हाथ बांध लिए। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन की तैयारी कांग्रेस ने बेहद गोपनीय तरीके से की थी, ताकि इसकी भनक पहले से किसी को न लगे।

Twitter Post

जंतर- मंतर पर फिर पहुंचे प्रदर्शनकारी

दोपहर 12 बजे तक हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच चुके थे। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारियों को नाश्ता वितरित किया। जब पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। सोमवार शाम दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करा दिया था, लेकिन देर रात प्रदर्शनकारी दोबारा वहां पहुंच गए और मंगलवार सुबह से फिर धरना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'डरिए मत, हम आपके साथ हैं...' छात्रों के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, हेल्पलाइन जारी कर कानूनी सहायता का किया वादा

पीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

प्रधानमंत्री आवास हाई सिक्योरिटी जोन होने की वजह से वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

सरकार चर्चा करने से पल्ला झाड़ रही- कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर जवाब देने से बच रही है। उनका कहना है कि संसद में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराई जा रही और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार का ध्यान छात्रों की मांगों और हाल की पुलिस कार्रवाई की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

Breaking News

कांग्रेस सांसद ने उठाएं पुलिस कार्रवाई पर सवाल

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेरहमी से हिरासत में ले रही है। के. सुरेश ने कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास के सामने इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि सोमवार को छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की चिंताओं का जवाब देना चाहिए और पूरे घटनाक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक विरोध प्रदर्शन जारी है। एक ओर सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर छात्र आंदोलन और उस पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।

क्या पीएम आवास के पास धरना दे सकते हैं?

प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के पास आम जनता को धरना देने या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। यह एक अति-सुरक्षित क्षेत्र है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू रहती है। ऐसे में यहां अनशन करना एकदम न के बराबर होता है। 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts