राष्ट्रीय

दिल्ली में राहुल गांधी: अटल समाधि पहुंच पूर्व PM को दी श्रद्धांजलि, BJP बोली- पांधी को पार्टी से निकालो

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को महापुरुषों और राजनेताओं के समाधि स्थलों पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले राहुल राजीव गांधी की समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचे और श्रद्धांसुमन अर्पित किए। राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल के अटल समाधि जाने के बाद बीजेपी ने कहा कि अगर कांग्रेस वाकई अटल जी का सम्मान करती है तो गौरव पांधी को पार्टी से निकाले।

क्यों हो रही पांधी को पार्टी से निकालने की मांग

राहुल के अटल समाधि जाने के बाद भाजपा ने कहा कि, अगर कांग्रेस सच में अटल जी का सम्मान करती है तो गौरव पांधी को पार्टी से निकाल दे। दरअसल, गौरव पांधी ने कहा था कि, 1942 में आरएसएस के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले वालों के खिलाफ अंग्रेजों के जासूस के रूप में काम किया। बता दें कि, गौरव पांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कोर्डिनेटर और कांग्रेस नेता हैं।

राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राहुल ने इन्हें भी दी श्रद्धांजलि

राहुल सबसे पहले राजीव गांधी की समाधि स्थल वीरभूमि पहुंचे और अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी की शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा  राहुल ने बापू के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर उन्हें समाधि दी।

पिता राजीव को किया नमन।

इसके बाद राहुल पं. जवाहर लाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन और इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

कितनी बची है भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा अभी दिल्ली में है और अगले 9 दिन तक बंद रहेगी। 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से शुरू होगी और तीन जिलों को कवर करेगी। यात्रा ने 107 दिन में 9 राज्यों के 46 जिले कवर किए हैं और करीब 3000 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। अब सिर्फ 548 किमी की यात्रा बाकी है। अभी 3 राज्यों यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से यात्रा का गुजरना बाकी है। कांग्रेस ने 150 दिन में 3500 किमी पैदल यात्रा का टारगेट बनाया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button