Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, 12 नहीं अब 19 सितंबर को रीजनल पार्क में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

राहुल गांधी का इंदौर दौरा अब 12 की जगह 19 सितंबर को होगा। कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का स्थल भी बदल दिया है। नेहरू स्टेडियम में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब कार्यक्रम रीजनल पार्क में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।  
राहुल गांधी का इंदौर दौरा टला, 12 नहीं अब 19 सितंबर को रीजनल पार्क में होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
फाइल फोटो

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित इंदौर दौरा टल गया है। पहले 12 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम अब 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पहले नेहरू स्टेडियम का चयन किया गया था, लेकिन वहां आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने स्थल बदलने का फैसला किया। अब राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के बीच रीजनल पार्क में पहुंचेंगे।

कोर्ट से जुड़े मामले का हवाला देकर नहीं मिली अनुमति 

कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। पार्टी स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। हालांकि, प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके लिए कोर्ट से जुड़े मामले का हवाला दिया गया। अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने वैकल्पिक स्थल के रूप में रीजनल पार्क का चयन किया। नई तारीख और स्थान के अनुसार अब आयोजन की तैयारियां तेज की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: यूजीसी नेट जून 2026: एनटीए ने जारी की री-एग्जाम की सिटी स्लिप, 9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षा

छात्रों और युवाओं पर रहेगा कार्यक्रम का फोकस 

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को कांग्रेस छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद के मंच के रूप में तैयार कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं के पहुंचने की संभावना है। राहुल गांधी इस दौरान छात्र समुदाय से जुड़े मुद्दों पर संवाद कर सकते हैं और युवाओं के सवालों पर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस का जोर कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर है। इससे पहले राहुल कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे  में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुकेे हैं। 

ये भी पढ़ें: आसमान से भी ऊंची उपलब्धि! शक्ति शर्मा ने हासिल की टू-स्टार रैंक, पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनकर रचा इतिहास

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts