Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मधुबन में राधिका नाचे गाने पर विवाद; सनी लियोनी और शारिब तोशी को दिया अल्टीमेटम, गृह मंत्री ने कहा- माफी मांगकर गाना हटाए

भोपाल। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे'पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले पर मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी नाराजगी जताई है। नरोत्तम ने कहा, विवादास्पद गीत मधुबन में राधिका नाचे को नहीं हटाते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव होंगे निरस्त! शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर, राज्यपाल के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव https://twitter.com/drnarottammisra/status/1474988657027141634

हिंदू भावनाओं को कर रहे हैं आहत: नरोत्तम

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी जी व शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। ये भी पढ़ें: MP में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने पर कमलनाथ ने बोला हमला; कहा- 8 मरीजों में से 6 ठीक भी हो गए, सरकार ने इतनी गंभीर बात को क्यों छुपाई?

पुराने गाने का रिक्रिएशन

बता दें कि सनी लियोनी का गाना साल 1960 में आई फिल्म ‘कोहिनूर’ के गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ का रिक्रिएशन है। इसे सिंगर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है और बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में डीजे वाहन ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की हालत गंभीर; ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts