राष्ट्रीय

दिल्ली से न चले पंजाब : CM भगवंत मान से राहुल गांधी बोले- आपको केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में है। पंजाब के होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दबाव में नहीं आना चाहिए। पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए…पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।

किसी का रिमोट कंट्रोल न बनें पंजाब के CM : राहुल गांधी

होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए…. पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए। मैं पंजाब के CM भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आपको केजरीवाल जी के दबाव में नहीं आना चाहिए। आपको स्वतंत्र रूप से यहां पर काम करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनाना चाहिए।

बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ शुरू की यात्रा : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये जो महंगाई बढ़ती जा रही है इससे चोट किसान और मजदूर को लगती है, बेरोजगारी की चोट हिंदुस्तान के अरबपतियों के बच्चों को नहीं लगती बल्कि आम लोगों के बच्चों को लगती है। इसलिए हमने बेरोजगारी, महंगाई और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हम 19 जनवरी की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 20 जनवरी को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। जम्मू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 जनवरी के लिए 23 पार्टियों को भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Mayor Election : 24 जनवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, LG ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button