राष्ट्रीयव्यापार जगत

LPG Price Hike: रसोई गैस हुई महंगी… 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े; जानें नए रेट

महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके दाम में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट आज से ही लागू हो गए हैं।

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट (सभी कीमतें रुपये में)

  • दिल्ली: 1053
  • मुंबई: 1053
  • कोलकाता: 1079
  • चेन्नई: 1069
  • लखनऊ: 1091
  • जयपुर: 1057
  • इंदौर: 1081
  • अहमदाबाद: 1060
  • पुणे: 1056
  • गोरखपुर: 1062
  • भोपाल: 1058.50
  • आगरा: 1066

इन शहरों में 1100 रुपए के पार हुआ सिलेंडर

  • बिहार: सुपौल (1157.5 रु.), पटना (1151 रु.), भागलपुर (1150.5 रु.) और औरंगाबाद (1149.5 रु.)
  • मध्य प्रदेश: भिंड (1132 रु.), ग्वालियर (1137 रु.) और मुरैना (1137 रु.)
  • झारखंड: दुमका (1110.5 रु.) और रांची (1110.57 रु.)
  • छत्तीसगढ़: कांकेर (1141 रु.) और रायपुर (1124 रु.)
  • उत्तर प्रदेश: सोनभद्र (1140 रु.)

एक साल में इतना महंगा हो गया सिलेंडर

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1 जुलाई 2021 को 834.50 रुपए थी, जो अब 1053 रुपए पहुंच गई है। इसके मुताबिक, बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 218.50 रुपए बढ़ी है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा; चेक करें नए रेट

6 दिन में दूसरी बार घटे 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर कटौती की गई है और इससे पहले 1 जुलाई को भी इसके दाम 198 रुपए घटाए गए थे। इस कटौती के बाद कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 198 रुपये तक सस्ता हो गया था। आज एक बार फिर इसमें 8.50 रुपए की कटौती की गई है जिसके बाद नए दाम कुछ इस तरह हैं-

  • दिल्ली- 2012.50 रुपए
  • कोलकाता- 2132 रुपए
  • मुंबई- 1975.50 रुपए
  • चेन्नई- 2177.50 रुपए

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 198 रुपए तक घटे दाम; जानिए नए रेट

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button