राष्ट्रीय

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम फिर से बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में अगले तीन चार दिन बारिश देखने को मिलेगी जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

कहां बना हुआ है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा 22 फरवरी की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। इसके चलते इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

आज कहां कितना रह सकता है तापमान?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में इन दिनों धूप की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज तापमान में भले ही पहले के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज होगी लेकिन इसी के साथ ठंडी हवाएं भी चलते दिखेंगी साथ ही बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

  • अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
  • मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है।
  • 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button